PMAY 2.0 Online Apply 2025 – प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
PMAY 2.0 Online Apply 2025: केंद्र सरकार ने एक बार फिर देश के गरीब और बेघर परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रधानमंत्री आवास योजना का दूसरा चरण यानी PMAY 2.0 शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार पात्र परिवारों को ₹2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता देगी, ताकि वो अपना खुद का पक्का मकान बना सकें।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आवेदन कैसे करें, क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे, कौन पात्र है, और स्टेटस कैसे चेक करना है – तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस लेख को ध्यान से अंत तक पढ़ें ताकि आपको किसी भी जानकारी की कमी न रह जाए।
योजना का उद्देश्य – PMAY 2.0 Yojana Purpose
PMAY यानी प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत गरीब, बेघर और झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को पक्का घर देने के उद्देश्य से की गई थी। पहले चरण की सफलता के बाद अब PMAY 2.0 लॉन्च किया गया है।
इस योजना में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के परिवारों को शामिल किया गया है, और सरकार का उद्देश्य है कि 2025 तक सभी को एक सुरक्षित और पक्के घर की सुविधा मिल सके।
PMAY 2.0 Yojana 2025 – मुख्य बातें (Highlights)
| बिंदु | जानकारी |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (PMAY 2.0) |
| योजना शुरू | भारत सरकार द्वारा |
| लाभ | ₹2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| योजना का प्रकार | शहरी और ग्रामीण दोनों |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmaymis.gov.in |
PMAY 2.0 के लाभ – Benefits of PMAY 2.0
-
पात्र परिवारों को ₹2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता।
-
सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है।
-
ब्याज दर पर राहत मिलती है – जिससे लोन लेना भी आसान होता है।
-
सरकार द्वारा घर के निर्माण के लिए तकनीकी सहायता भी दी जाती है।
-
योजना का मकसद सभी के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।
पात्रता – Eligibility for PMAY 2.0 Online Apply 2025
-
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
-
उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
-
परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए।
-
सालाना आय सीमा:
-
EWS: ₹3 लाख तक
-
LIG: ₹3 से ₹6 लाख
-
MIG: ₹6 से ₹18 लाख तक
-
-
बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT सुविधा चालू हो।
-
खुद की ज़मीन होना अनिवार्य है (ग्रामीण क्षेत्र के लिए विशेष रूप से)।
जरूरी दस्तावेज – Documents Required
-
आधार कार्ड
-
पैन कार्ड
-
आय प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
भूमि के कागजात
-
बैंक पासबुक
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
PMAY 2.0 Online Applying Process 2025
यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करे जो कि इस प्रकार से है –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले PMAY 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए।
- होम पेज पर जाने के बाद आपको Click To Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

- अब आपके समाने एक नया पेज ओपन होगा उस पेज में आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

- अब आपके समाने एक Eligibility Check करने का फार्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को भरकर Eligibility Check के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यदि आप इस योजना के योग्य होगे तो आपके समाने एक Constant for Aadhar Authentication का पेज खुलकर आ जाएगा।
- उस पेज में आपको अपने आधार नंबर और नाम को दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

- अब आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को भरकर Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके समाने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरकर Save & Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा
- दस्तावेजों की अपलोड करके आपको अपने बैंक खाते की सभी जानकारी को भरकर Final Save के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

- इस प्रकार से आप इस प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में आवेदन कर सकते है।
Read also
Application Status कैसे चेक करें?
अगर आपने पहले से आवेदन कर दिया है और उसका स्टेटस जानना चाहते हैं तो ये करें:
-
वेबसाइट pmaymis.gov.in खोलें।
-
“Track Your Assessment Status” पर क्लिक करें।
-
अपना Application Number या आधार नंबर दर्ज करें।
-
“Show” पर क्लिक करें और अपना स्टेटस देखें।
Important Link
| Apply Online | Application Status Check |
| Sarkari Yojana | Home Page |
| Telegram | click here |
सामान्य प्रश्न – FAQs
Q1. PMAY 2.0 में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
सरकार ने अभी इसकी अंतिम तारीख जारी नहीं की है, लेकिन जल्द आवेदन करना फायदेमंद रहेगा।
Q2. जिनके पास ज़मीन नहीं है, क्या वे आवेदन कर सकते हैं?
फिलहाल योजना उन्हीं को प्राथमिकता देती है जिनके पास ज़मीन है।
Q3. क्या पहले PMAY में आवेदन कर चुके लोग फिर से PMAY 2.0 में आवेदन कर सकते हैं?
अगर पहले योजना का लाभ नहीं मिला है तो आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
PMAY 2.0 Online Apply 2025 एक बेहतरीन सरकारी योजना है जो लाखों लोगों को अपने सपनों का घर बनाने में मदद कर रही है। अगर आपके पास ज़मीन है और आप पक्का घर बनवाने का सपना देख रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बनी है। आवेदन की प्रक्रिया आसान है, बस आपको सही डॉक्यूमेंट और जानकारी की ज़रूरत है।
अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें। और सरकारी योजनाओं की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारी वेबसाइट skblogy.in को विजिट करें और टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।